Asian Games 2026: ईरान को फाइनल में चटाई धूल, भारत की बेटियों ने जीता कबड्डी में गोल्ड

# ## Game

नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में भारत के खाते में एक और गोल्ड मेडल जुड़ गया है। भारतीय महिला कबड्डी टीम ने फाइनल में ईरान को 37-34 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ भारतीय महिला टीम ने एशियन गेम्स के इतिहास में चौथी बार गोल्ड मेडल जीतने का कारनामा किया।

शुरुआत से भारत का दबदबा

फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक रणनीति अपनाई। खिलाड़ियों ने लगातार अंक जुटाते हुए ईरान पर दबाव बनाए रखा। पहले हाफ के अंत तक भारत ने 22 अंक हासिल कर बढ़त बना ली थी, जबकि ईरान की टीम 16 अंक तक पहुंच सकी थी।