मलाइका अरोड़ा को बर्थडे विश कर बुरे ट्रोल हुए अर्जुन कपूर, यूज़र्स ने बोल दिया ये बात

# ## Fashion/ Entertainment

(www.arya-tv.com) बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने बीते दिन अपना 48वां जन्मदिन मनाया। मलाइका अरोड़ा के बर्थडे पर उन्हें कई लोगों ने बधाई दी। लेकिन इस खास मौके पर मलाइका के बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर उन्हें विश कर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए।

अर्जुन कपूर ने मलाइका को विश करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। अपनी इस पोस्ट के लिए अर्जुन कपूर को सोशल मीडिया यूज़र्स ने जमकर ट्रोल किया। न केवल अर्जुन बल्कि मलाइका अरोड़ा को भी यूज़र्स ने आड़े हाथों ले लिया।

बता दें कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा पिछले काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों ही अक्सर कई मौकों पर एक साथ नजर आते हैं। दोनों के रिलेशशिप को लेकर चर्चाओं का बाजार तो काफी समय से गर्म था लेकिन दोनों ने ही इस बारे में कुछ नहीं कहा। हालांकि अब अर्जुन और मलाइका दोनों ही सोशल मीडिया के जरिए एक दूसरे के प्रति अपने प्यार का इजहार करते रहते हैं।