गुजरात में भाजपा को जिताने की अपील : केशव प्रसाद मौर्य उप मुख्यमंत्री यूपी

National

पंडित बृजेश कुमार मिश्रा

  • उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य का गुजरात का तीन दिवसीय चुनावी दौरा पूर्ण।
  • जन सभाओं को सम्बोधित कर भाजपा को भारी बहुमत से जिताने की अपील की

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य इन दिनों गुजरात के चुनावी दौरे पर हैं। गुजरात के सूरत में भाजपा के पक्ष में धुआंधार चुनावी जन सभाओं को सम्बोधित किया व जन सम्पर्क अभियान के तहत मतदाताओ से भाजपा के पक्ष में मतदान करने अपील की

 उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बालोढ पंचवटी सोसायटी ,तालुका संगठन को संबोधित किया। तत्पश्चात मुख्य व उप संचालिका श्रीमती लक्ष्मी देवी व श्रीमती सरयू नायक के साथ लिज्जत पापड़ गृह उद्योग से जुड़ी माताओं-बहनों से संवाद किया और इस उद्योग के बारे में जानकारी प्राप्त की। बालोढ पंचवटी सोसायटी व देलवाड़ा में पार्टी पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं के साथ सांगठनिक विषयों पर वार्ता की तथा अपने बूथों पर प्रचंड बहुमत से कमल खिलाने का आवाहन किया। बाजीपुरा वर्षाबेन हालपाती आवास पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किए। नरेश भाई पटेल के आवास पर पाटीदार सभा को संबोधित किए। महुवा विधान सभा के बाजीपुरा व बुटवाड़ा में वृहद जनसंपर्क अभियान के तहत भाजपा द्वारा आयोजित सभाओं को संबोधित किया तथा स्थानीय निवासियों से भाजपा को अपना आशीर्वाद एवं व्यापक समर्थन देने के लिए अनुरोध किया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा को दिया आपका एक वोट पूरे गुजरात प्रदेश की जनता को खुशहाली प्रदान करेगा।

उप मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व के सबसे शक्तिशाली व लोकप्रिय नेता, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश व प्रदेश हर क्षेत्र में नए मुकाम हासिल कर रहा है। देश नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहा है। मोदी जी के कुशल नेतृत्व में सतह से शिखर तक “अंत्योदय”का शंखनाद हो रहा है।

उप मुख्यमंत्री ने महुआ शुगर मिल एवं बारडोली सूरत में सांसद प्रभु भाई वसावा तथा अन्य वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारियों के साथ अलग-अलग स्थानों पर आयोजित सभाओं को संबोधित किया। श्री मौर्य ने उर्का तर्सडिया युनिवर्सिटी, बारडोली, सूरत में भाजपा, गुजरात के प्रदेश अध्यक्ष सी0आर0 पाटील से आत्मीय भेंट कर पार्टी पदाधिकारियों के साथ सांगठनिक विषयों पर चर्चा भी की। सूरत जनपद के महुवा विधानसभा में सुरेली-1, सुरेली-2 तथा बालधा तीनों शक्ति केंद्र के संयोजकों तथा पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सांगठनिक विषयों पर चर्चा कर अधिक से अधिक संख्या में अपने बूथों पर कमल खिलाने का अनुरोध किया। साथ ही भगवान श्री गणेश जी के मंदिर में दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मढ़ी गांव की पुष्पा बेन सरपंच जी के आवास पर शिष्टाचार भेंट किए साथ ही चुनाव को लेकर कुछ वार्तालाप भी किए।