डिप्टी सीएम के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी अनुप्रिया पटेल की बहन, पल्लवी के आने से रोचक हुआ मुकाबला

Prayagraj Zone

(www.arya-tv.com) यूपी विधानसभा चुनाव में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य के खिलाफ अपना दल ने पल्लवी पटेल को उम्मीदवार बना दिया है। जिसके बाद से कौशांबी की सिराथू सीट का मुकाबला रोचक हो गया है। पल्लवी पटेल कोई और नहीं बल्की अनुप्रिया पटेल की छोटी बहन हैं।

खास बात यह है कि अनुप्रिया पटेल भाजपा के खेमे में हैं। वहीं पल्‍लवी पटेल सपा के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं। पल्‍लवी पटेल पांच फरवरी को अपना पर्चा दाखिल करेंगी।

बता दें, यह हाट सीट सपा और अपना दल कमेरावादी के गठबंधन के खाते में गई है। और यहां से उत्‍तर प्रदेश के उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भाजपा के टिकट से चुनावी मैदान में हैं। अब देखना यह है कि सिराथू की जनता किसके साथ चलती है। सपा और बसपा ने भी अपने पत्‍ते खोल दिए हैं। बसपा ने यहां से संतोष कुमार त्रिपाठी को अपना उम्‍मीदवार बनाया है।