अनुप्रिया पटेल: 2023-24 का लोक कल्याणकारी बजट समग्र विकास में मील का पत्थर साबित होगा

Lucknow UP

(www.arya-tv.com) अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने उत्तर प्रदेश विधानसभा में प्रस्तुत 6.90 लाख करोड़ के बजट की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वित्त मंत्री सुरेश खन्ना द्वारा प्रस्तुत यह मेगा बजट प्रदेश के हर वर्ग के चेहरे पर मुस्कान लाने में मील का पत्थर साबित होगा।

सरकार ने प्रदेश की 25 करोड़ जनता की आशाओं व आकांक्षाओं के अनुरूप आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश की संकल्पना को साकार करने वाला 2023-24 का लोक कल्याणकारी बजट पेश किया है।

इस बजट के माध्यम से प्रदेश के गरीब, किसान, महिला, मजदूर, आदिवासी समाज के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करेगा। वहीं दूसरी ओर अपना दल (एस) के कार्यकारी अध्यक्ष एवं प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने वर्ष 2023-24 का लोक कल्याणकारी बताया।

उन्होंने कहा कि यह बजट सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मूल मंत्र के अनुरूप प्रदेश के गरीबों, वंचितों, पिछड़ों, किसानों, युवाओं व महिलाओं के सर्वांगीण विकास को समर्पित है।