गोरखपुर कोर्ट में आज पेश होगा लेखपाल: घूस के आरोप में हुआ था गिरफ्तार

# ## Gorakhpur Zone

(www.arya-tv.com)  लेखपाल संघ का पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक सिंह 25 हजार रिश्वत लेते हुए गुरुवार को गिरफ्तार हो गया। एंटी करप्शन टीम ने उसे गिरफ्तार किया है। आज शुक्रवार को गोरखपुर कोर्ट में टीम उसे पेश भी करेगी।

जमीन की पैमाइश के लिए मांगे थे पैसे
कोतवाली देहात के लोलेपुर निवासी बहादुर अली ने अपनी एक भूमि का बैनामा नैनुल निशां को किया था। बैनामें के बाद विपक्षी जावेद उसमें अपना हिस्सा बताते हुए आपत्ति जता रहे थे। इसकी शिकायत पुलिस तक पहुंची तो पुलिस ने पैमाइश कराने की बात कही। तब मामला तहसील में पहुंचा। शिकायतकर्ता शमीम हाशमी का कहना है कि सदर तहसील क्षेत्र के नकराही में तैनात लेखपाल अशोक सिंह भूमि की पैमाइश करने के एवज में 25 हजार घूस मांग रहे थे।

गोसाईगंज थाने में दर्ज हुआ केस
इस पूरे मामले की उसने एंटी करप्शन में शिकायत की है। बृहस्पतिवार को प्रभारी निरीक्षक राजेश त्रिपाठी, निरीक्षक सुरेंद्र सिंह, प्रवीण कुमार, धनंजय सिंह, राघवेंद्र सिंह और रावेंद्र सुल्तानपुर पहुंचे। केमिकल लगा नोट शमीम को दिया और तहसील गेट पर जैसे ही उसने लेखपाल अशोक सिंह को वो पैसे दिए वैसे ही टीम ने उसे दबोच लिया। प्रभारी निरीक्षक राजेश त्रिपाठी ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत गोसाईंगंज थाने में लेखपाल के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

मई में ही SDM ने दिया था चेतावनी
दो महीने पहले 30 मई को SDM सदर सीपी पाठक ने राजस्व निरीक्षक समेत कई लेखपालों को प्रतिकूल प्रविष्टि तो कई को कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी जा चुकी है। इसमें एक नाम लेखपाल अशोक सिंह का भी था। लेकिन चेतावनी के बावजूद वो चेते नहीं।

बीते एक जून को सदर तहसील के ही हसनपुर क्षेत्र के लेखपाल शशि कुमार का 10 हजार रुपए घूस लेते हुए वीडियो वायरल हुआ था। उसने इसी गांव के एक व्यक्ति से घरौनी में नाम दर्ज करने के एवज यह रकम ली थी। जिसे एसडीम ने निलंबित किया था।