अब दिल्ली को जलने से बचाएगा हिज्बुल का सफाया करने वाला अफसर

## National

लखनऊ। उत्तर-पूर्वी दिल्ली में पिछले 3 दिनों से चल रहा तांडव बुधवार को भी जारी है। कई इलाकों में आगजनी की खबरे आई हैं। इन सबके बीच अब गृह मंत्री अमित शाह ने अपने कमान से सबसे बड़ा तीर निकाल लिया है।

गृह मंत्री अमित शाह एक्शन में
इस हिंसा को जल्द से जल्द रोकने के लिए एक्शन में आ गए हैं। दिल्ली के बिगड़ते हालात कोदेखते हुए अमित शाह ने 24 घंटे के अंदर तीसरी बैठक की है। उन्होंने स्थिति को देखते हुए अपना त्रिवेंद्रम दौरे को भी रद्द कर दिया।

इस अफसर को दी कमान

शाह ने सीआरपीएफ के डीजी ट्रेनिंग IPS एसएन श्रीवास्तव को तत्काल प्रभाव से दिल्ली पुलिस में विशेष आयुक्त (कानून और व्यवस्था) के रूप में नियुक्त किया। एसएन श्रीवास्तव को घाटी में हिज्बुल के सफाए के लिए जाना जाता है।

भीषण हिंसा के बाद 25 फरवरी की रात से एनएसए अजित डोभाल ने मोर्चा सँभाल लिया है। उन्होंने देर रात हिंसा प्रभावित इलाकों का जायजा लिया। पुलिस के आला अधिकारियों से बात की। आपको बता दें कि बढ़ते उपद्रव के बाद उपद्रव करने वालों को देखते ही गोली मारने के आदेश दे दिए गए हैं।