अमेरिका की मीसा बरेली के अभिषेक से करेंगी शादी:SDM कोर्ट में शादी के लिए किया जाएगा आवेदन

# ## Bareilly Zone

(www.arya-tv.com)  पाकिस्तान की सीमा हैदर जहां प्रेमी के साथ शादी करने नोएडा पहुंच गईं ओर पिछले 2 माह से रह रही है। अब अमेरिका की रहने वाली मीसा यूपी के बरेली जिले के अभिषेक से शादी रचाएंगी। आज एसडीएम कोर्ट में शादी के लिए आवेदन किया जा जा सकता है। दोनों की दोस्ती फेसबुक पर हुई और पिछले 10 साल दोनों एक दूसरे बातचीत करती हैं। 26 साल की मीसा अमेरिका के पेनसिल्वेनिया की रहने वाली हैं,।

10 साल पहले फेसबुक पर हुई फ्रेंडशिप

26 साल की मीसा की दोस्ती फेसबुक पर 2012 में बरेली जिले के सुभाषनगर के अभिषेक से हुई। उस समय दोनों ही नाबालिग थे, उम्र में अभिषेक 2 साल बड़े हैं। अब मीसा की उम्र 26 और अभिषेक की उम्र 28 के हैं। अब दोनों ने शादी कर एक साथ रहने का फैसला किया है। पहले शादी के लिए कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। उसके बाद अगले महीने कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। अभिषेक अपने पिता के इकलौते बेटे हैं।

वीजा लेकर भारत आईं मीसा

11 सितंबर को मीसा अमेरिका से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची। जहां से अभिषेक सुभाषनगर में अपने घर ले आए हैं। मीसा ने 6 महीने का वीजा लिया है। महीने के लिए वीजा लिया है। दोनों की प्रेम कहानी भी लंबी है। दोनों ही एक दूसरे से भले ही पहली बार मिले हों, लेकिन फेसबुक से हुई दोस्ती मीसा को परदेश तक खींच लाई।

प्रेमी युगल की शादी को लेकर अभिषेक के परिवार जन भी खुश हैं। अभिषेक के पिता जसराम सिंह एसडीएम आंवला के कोर्ट में पेशकार थे जो अगस्त 2023 में ही सेवानिवृत्त हुए हैं। अभिषेक प्राइवेट शिक्षक हैं। अभिषेक की मां भी शिक्षिका हैं।