भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान के अवध क्षेत्र सहसंयोजक, पार्टी वरिष्ठ नेता नीरज सिंह ने ‘सक्रिय सदस्यता अभियान’ के अंतर्गत आज भाजपा नगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी के साथ उत्तर विधानसभा डालीगंज में पार्टी वरिष्ठ कार्यकर्ता सुधा द्विवेदी , ब्रज किशोर द्विवेदी और के के शुक्ला के आवास जाकर उनकी सक्रिय सदस्यता का नवीनीकरण कराया।
इस अवसर पर नीरज सिंह ने कहा कि सदस्यता अभियान के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व वाली सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर विभिन्न वर्गों के साथ बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक और अनुसूचित समाज के लोगों ने भी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यकर्ताओं की लगन और कठिन परिश्रम से लखनऊ महानगर सदस्यता अभियान में लगभग साढे 5 लाख प्राथमिक सदस्य जोड़कर उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है इसके लिए सभी जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। राष्ट्र प्रेम की भावना से ओत-प्रोत भाजपा परिवार से जुड़कर विकसित भारत के संकल्प की पूर्णता में पूरी ऊर्जा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने के लिए सभी सदस्यों का भाजपा परिवार में स्वागत है।
नीरज सिंह ने सभी से अपील भी करी कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में राष्ट्र निर्माण के इस महत्वपूर्ण अभियान से अवश्य जुड़े और पार्टी द्वारा निर्धारित एक विधानसभा में न्यूनतम 50 प्राथमिक सदस्य बनाकर और निर्धारित सदस्यता शुल्क नमो ऐप पर ऑनलाइन जमा करके सक्रिय सदस्य भी बने। सक्रिय सदस्य बनने के उपरांत पार्टी में संगठन पदाधिकारी और अन्य महत्वपूर्ण दायित्वों पर सक्रिय होकर राष्ट्र की सेवा और उन्नति में योगदान देकर विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करें।