अखिल भारतीय ब्रह्म समाज ने कार्यालय पर स्वतंत्रता दिवस का पर्व मनाया

Lucknow

(www.arya-tv.com)अखिल भारतीय ब्रह्म समाज द्वारा स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर क्षेत्रीय कार्यालय आशियाना चौराहा, लखनऊ में ध्वजारोहण किया गया।देवेन्द्र शुक्ल राष्ट्रीय महामंत्री ने बताया कि संस्था के पदाधिकारी एवं सम्मानित सदस्यों ने हिस्सा लिया। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कार्यवाहक अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि किस प्रकार स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान के बाद देश आजाद हुआ, पूरा देश उनका हमेशा ऋणी रहेगा, सभी उपस्थित पदाधिकारियों ने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। संस्था के संरक्षक कर्नल दया शंकर दुबे ने सुन्दर आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। विशेष रूप से कार्यवाहक प्रदेश सचिव जिन्होंने अपने परिश्रम से कार्यक्रम को सजाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।