विद्यावती तृतीय में वार्ड अध्यक्ष ने क्षेत्रीय संभ्रांत लोगों के साथ प्रभात रैली निकाली

Lucknow

(www.arya-tv.com)वार्ड अध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा और बेईमान लड्डू ने संयोजन में क्षेत्र के वरिष्ठ और संभ्रांत लोगों ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुबह क्षेत्र में चारों और घूम घूम कर प्रभात फेरी निकाली और भारत माता की जय के नारे लगाए। इस अवसर पर बेईमान लड्डू महेश सिंह ने कहा कि आज पूरा देश आजादी की अमृतकाल मना रहा है यह समय देश के लिए अमृतकाल जैसा है। वहीं सुनील शर्मा ने कहा कि भाजपा संगठन की ओर से क्षेत्र में संभ्रांत लोगों के साथ रैली निकाली गई और स्वतंत्रता दिवस का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

प्रभात फेरी में मण्डल अध्यक्ष शिव शंकर विश्वकर्मा, वार्ड अध्यक्ष सुनील शर्मा जी,, मण्डल मंत्री रमेश शर्मा, आरएसएस के अभिषेक, नगर मंत्री महेश सिंह, सेक्टर संयोजक प्रशान्त दीक्षित, रामाशंकर दुबे, बूथ अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, कुमार प्रवीर, संजय तिवारी, निशांत दीक्षित, संगीता कुमारी, विजय शर्मा, आर के सिंह, सरिता सिंह, सुनीता वर्मा, वी के श्रीवास्तव और बहुत से क्षेत्रवासी ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।