फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब के ट्रेलर की अजय देवगन ने की तारीफ

Fashion/ Entertainment

अक्षय कुमार जल्द ही फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है। राघव लॉरेंस द्वारा निर्देशत हॉरर कॉमेडी फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब के ट्रेलर की तारीफ हो रही है। अभिनेता अजय देवगन ने फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब के ट्रेलर को कई बार देखा है और उसको दिलचस्प बताया है। उन्होंने कहा कि वह फिल्म देखने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने अक्षय कुमार के परफॉर्मेंस की सराहना की है।

फिल्म का पहला सॉन्ग बुर्ज खलीफा हाल में रिलीज हुआ है। पार्टी सॉन्ग बुर्ज खलीफा को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। सॉन्ग में कियारा आडवाणी और अक्षय कुमार ने जबरदस्त डांस किया है। अजय देवगन ने ट्विटर पर लिखा-मैंने लक्ष्मी बॉम्ब का ट्रेलर कई बार देखा है। कहना चाहूंगा कि यह वाकई बहुत इंटरटेनिंग है। अक्की सभी अवतारों में शानदार दिखे हैं। अब 9 नवंबर का इंतजार है।
वहीं अजय देवगन के पोस्ट पर अक्षय कुमार ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और उन्होंने लिखा-बहुत बहुत धन्यवाद अजय, आपके जैसे उम्दा अभिनेता से यह शब्द सुनना मेरे लिए बहुत खास है। अब फिल्म रिलीज के बाद आपके रिव्यू का इंतजार रहेगा। उम्मीद है आपको फिल्म पसंद आएगी।

फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब के ट्रेलर देखने के बाद कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी ने अपनी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। फिल्म में अक्षय कुमार एक किन्नर की भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में हैं। दीवाली के मौके पर फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 9 नवंबर, 2020 को रिलीज होगी। वहीं यह फिल्म सिनेमाघरों में उसी दिन ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और यूएई में रिलीज होगी।

हॉरर कॉमेडी फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब के निर्देशक राघव लॉरेंस हैं। यह फिल्म केप ऑफ गुड फिल्म्स, शबीना खान और तुषार कपूर द्वारा निर्मित है। यह फिल्म साउथ की सुपरहिट हॉरर फिल्म कंचना की हिंदी रीमेक है। पहले यह फिल्म सिनेमाघरों में 22 मई, 2020 को रिलीज होने वाली थी।