नई दिल्ली। आल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) के अध्यक्ष और लोकसभा सांसद मौलान बदरुद्दीन अजमल ने नागरिकता संसोधन बिल का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि सरकार का बिल लाने का तरीका गलत है। बदरूद्दीन ने कहा कि दोनों सदनों में अगर बिल पास हो जाएगा तो वह सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। सरकार धर्म विशेष के लिए बिल ला रही है।
आपको बता दें कि मोदी सरकार नागरिकता संसोधन बिल आज लोकसभा में पेश करने जा रही है। गृह मंत्री अमित शाह आज इस बिल को पेश करेंगे। बीजेपी कोशिश करेगी कि आज ही यह बिल पास हो जाए।
