शिकागो एयरपोर्ट पर एअर इंडिया के 300 यात्री फंसे:दिल्ली आने के लिए 24 घंटे से इंतजार कर रहे

# ## Environment

(www.arya-tv.com) अमेरिका के शिकागो एयरपोर्ट पर एअर इंडिया के 300 यात्री फंसे हुए हैं। टेक्निकल इश्यू की वजह से 24 घंटे से भी ज्यादा समय में फ्लाइट उड़ान नहीं भर सकी है। दरअसल, फ्लाइट को शिकागो से मंगलवार को भारतीय समयानुसार 13.30 बजे टेकऑफ करना था। 15 मार्च को 14.20 बजे दिल्ली में उतरना था, लेकिन अभी भी फ्लाइट ने उड़ान नहीं भरी है।

पैसेंजर का आरोप- एयर इंडिया नहीं जवाब नहीं दे रहा

गोपाल कृष्ण सोलंकी नाम के पैसेंजर ने कहा कि 300 पैसेंजर लगभग 24 घंटे से फ्लाइट का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन फ्लाइट के बारे में कुछ भी पता नहीं है। एयरलाइन से जब इस बारे में पूछा गया तो उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं दिया जा रहा है। दूसरे पैसेंजर ने एक वीडियो जारी किया है। उसने कहा कि हम नहीं जानते कि वास्तव में क्या चल रहा है। हमें कब फ्लाइट मिलेगी, यह भी नहीं पता है।

एअर इंडिया ने कहा- हम पैसेंजर्स की मदद कर रहे हैं
मामले में एअर इंडिया के एक प्रवक्ता ने कहा कि 14 मार्च को टेक्निकल इश्यू की वजह से उड़ान संख्या एआई 126 को कैंसिल करना पड़ा। उन्होंने कहा कि पैसेंजर्स की मदद की जा रही है। उन्हें दूसरी फ्लाइट से दिल्ली भेजने की कोशिश की जा रही है।