आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में कोरोना मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। ताज़ा खबरों के मुताबिक 19 केस सामने आए हैं। इस तरह आगरा में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 65 हो गई है।
इन नए मामलों में तब्लीगी जमात के 6 लोग बताए जा रहे हैं। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में कोरोना के कुल 410 मामले सामने आ चुके हैं। इसमें 221 जमाती हैं।
बुधवार को प्रदेश सरकार ने राजधानी लखनऊ समेत यूपी के 15 जिलों के हॉटस्पॉट को सीज कर दिया है। यहां पर पत्रकारों को भी प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। इतना ही नहीं सभी खाद्य सामग्री को पुलिस या सरकारी तंत्र द्वारा लोगों तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई है।
