सफाई कर्मचारियों को 10 हजार मास्क तत्काल उपलब्ध कराया जाए—नगर आयुक्त

Health /Sanitation Lucknow
  • सफाई कर्मचारियों को 10 हजार मास्क तत्काल उपलब्ध कराया जाए—नगर आयुक्त

(www.arya-tv.com)नगर आयुक्त द्वारा अपने कोरोना योद्धाओं की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए नगर स्वास्थ्य अधिकारी को तत्काल सभी सुरक्षित पहनने के सामान क्रय करने के आदेश दिये गये। दरासल कोरोना वायरस का प्रकोप इतना घातक है कि वह शरीर पर कब अटैक दे यह समझ में आता नहीं है इसी को देखते हुए नगर आयुक्त ने साफ हिदायत दी है कि जो कर्मचारी दिनरात साफ—सफाई व सेवा में लगे हैं वह अपनी सुरक्षा का ध्यान जरूर दे। इसी को देखते हुए नगर अयुक्त द्वारा निम्न आदेश दिये गये हैं—

  • सभी कर्मचारियों एवं ड्राइवरों को अनिवार्य रूप से मास्क, ग्ल्व्स व जूते अनिवार्य रूप से पहनने के साथ नगर स्वास्थ्य अधिकारी को दस हजार मास्क, ग्ल्व्स तथा हैण्ड वाॅश क्रय करने के लिए कहा गया है।
  • सभी सफाई कर्मचारी बनाये गये लगभग 300 हाजिरी स्थल पर अपना हाथ धोएगे और हैण्ड सैनीटाइजर का उपयोग करेगे। इसके लिए हाजिरी स्थल ऐसे स्थान पर बनाये जाय जहाँ पर पानी की उपलब्ध्ता हो जैसे कि सार्वजनिक शौचालय, पार्क के पम्प, अथवा पेट्रोल पम्प।
  • ईकोग्रीन को चिन्हित हाॅटस्पाॅट क्षेत्रों में कूड़ा उठान करने का दायित्व दिया गया। हाॅटस्पाॅट क्षेत्रों से उठाये गये कूड़ो को ईकोग्रीन द्वारा मे. सिनर्जी बाॅयो वेस्ट को उपलब्ध कराया जायेगा जो इसको बाॅयो वेस्ट के तरह इन्सीनरेट करेगी
  • सफाई कर्मचारियों के साथ-साथ कूड़ा बीनने वालो को भी मास्क व ग्ल्व्स दिये जायेगे।
  • नगर निगम की कूड़ा उठान से संबंधित सभी वाहन जैसे हत्थू ठेले, छोटी/बड़ी गाड़ियां, जे.सी.बी., लोडर इत्यादि को प्रतिदिन सैनीटाइज कराना अनिवार्य होगा।

72056 जरूरतमंदों को लंच पैकेट के साथ राशन वितरण किये गये

कोरोना वायरस (कोविड-19) की रोकथाम हेतु लाॅकडाउन के दौरान शहर में सफाई एवं सैनीटाजेशन का कार्य कराया जा रहा है। इस लाॅकडाउन अवधि में निराश्रितों को भोजन की समस्या को देखते हुए नगर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा 10 कम्युनिटी किचेन स्थापित किये गये है। नगर निगम के इन कम्युनिटी किचेन तथा विभिन्न गैर सरकारी संगठनो द्वारा आज कुल 72056 लंच पैकेट सम्पूर्ण शहर में वितरित किए गये है।
साथ ही डाॅ. इन्द्रमणि द्वारा एवं समस्त नगर निगम के अधिकारी यथा अपर नगर आयुक्त, मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी, पशु चिकित्सा अधिकारी, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी, जोनल अधिकारियों द्वारा भोजन वितरण में सहयोग किया गया। इसके अतिरिक्त अपर नगर आयुक्त (ए) और जोनल अधिकारी जोन-7 की उपस्थिति में शहीद भगत सिंह वार्ड के अंबेडकर चैराहा के आस-पास तथा डूडा कालोनी में झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले गरीब 150 परिवारों को राशन सामग्री वितरित किया गया।

अन्नदा ग्रेन बैंक में लोगों का सहयोग जारी— नगर निगम

कम्युनिटी किचेन हेतु एच.डी.एफ.सी. बैंक में अन्नदा नाम से खोले गये खाता संख्या 50100339307500 (आई.एफ.एस.सी – एच.डी.एफ.सी.0000078) में सहायता धनराशि प्राप्त की जा रही है जिसमें आज सौरभ सिंह (एस.एस. कांस्ट्रक्शन) द्वारा रु. 15,000 तथा शिवांश कांस्ट्रक्शन द्वारा रु. 5,000 की सहयोग धनराशि उपलब्ध करायी गयी।

कर्मचारी संघ के अध्यक्ष शशिमिश्रा ने मुख्यमंत्री व नगर विकास मंत्री से अपने कोरोना योद्धाओं के सुरक्षा उपकरण व वेतन बढ़ाने की अपील की है
संघ की मांग गयी है कि नगर निगम के कर्मचारी लागातर कोरोना की इस लड़ाई में सरकार के साथ खड़े हैं इसलिए सरकार का दायित्व है कि उनकी सुरक्षा का पूरा ध्यान दिया जाए जिससे कि कर्मचारियों का मनोबल बढ़ा रहे इसके लिए संघ ने मुख्य रूप से बीमा राशि को बढ़ाने ,सुरक्षा उपकरण प्रदान किेये जाने व वेतन को 15000 किये जाने का अनुरोध किया है।

नगर आयुक्त व सीएफओ द्वारा अपील की गयी कि अन्नदा खाते में अधिक से अधिक सहयोग प्रदान करें।