ये हैं लखनऊ के 12 हॉटस्पॉट खबर में जानिए कौन से इलाके

# ## Health /Sanitation Lucknow

(www.arya-tv.com)लखनऊ में भी कोरोना के कुछ हॉटस्पॉट चिन्हित किेये हैं जिसकी आधिकारिक जानकारी सक्षम अधिकारियों द्वारा दे दी गयी है। पर सबसे शर्म की बात यह है जो सोशल मीडिया इस कोरोना के संकट काल में दूसरों की मदद के लिए प्रयोग करना चाहिए लोग उस सोशल मीडिया को प्रयोग लोगों को भ्रमित करने के लिए कर रहे हैं। इस कारण जैसे ही यह खबर आयी कि हॉटसपॉट बना उन इलाकों को 15 अप्रैल तक बंद कर दिया जायेग तो पूरी जनता बिना लॉकडाउन का पालन किये ही सड़को पर निकल पड़ी। यह कहां की समझदारी है कि सरकार के लोग दिनरात करके हमें बचाने के लिए लगे हैं और हम लोग सरकार की मदद को समझ नहीं पा रहे हैं उल्टा सरकार की लुटिया डुबोने में लगे हैं।

ये हैं लखनऊ के 12 हॉटस्पॉट

लखनऊ के 12 हॉटस्पॉट इलाके ये हैं: 
1. थाना कैंट में मस्जिद अलीजान के आसपास का क्षेत्र।
2. थाना वजीरगंज में मोहम्मदी मस्जिद के आसपास का क्षेत्र।
3. थाना कैसरबाग में फूलबाग मस्जिद के आसपास का क्षेत्र।
4. थाना कैसरबाग में नज़रबाग मस्जिद के आसपास का क्षेत्र।
5. थाना सआदतगंज में मोहम्मदिया मस्जिद के आसपास का क्षेत्र।
6. थाना तालकटोरा में पीर मक्का मस्जिद के आसपास का क्षेत्र।
7. थाना हसनगंज, त्रिवेणी नगर में खजूर वाली मस्जिद के आसपास का क्षेत्र।
8. थाना गुडंबा में रजौली मस्जिद के आसपास का क्षेत्र।

इन आठ बड़े स्थानों के साथ ही चार छोटे स्थानों को सील किया गया है
1. विजय खंड गोमती नगर का आंशिक क्षेत्र।
2. इंदिरा नगर में डॉ. इकबाल अहमद क्लीनिक, मेट्रो स्टेशन, मुंशी पुलिया का आंशिक क्षेत्र।
3. खुर्रम नगर में अलीना एंक्लेव का आंशिक क्षेत्र।
4. आई आई एम पावर हाउस के निकट थाना-मड़ियाओं का आंशिक क्षेत्र