बेरहम पति का पत्थर दिल! पत्नी और डेढ़ साल के बेटे को उतारा मौत के घाट, नहर में फेंके शव

# ## Agra Zone

(www.arya-tv.com) आगरा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी और डेढ़ साल के मासूम को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद उसने शव नहर में फेंक दिए। इस वारदात के बाद पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि पुलिस को महिला का शव तो मिल गया है, लेकिन अभी तक बेटे का शव नहीं मिला है। पुलिस आरोपी से कड़ी पूछताछ कर रही है।

छह महीने से चल रहा था पति-पत्नी के बीच विवाद

जानकारी के अनुसार, सिकंदरा के अरसैना में आशिक नाम के शख्स ने इस वारदात को अंजाम दिया। तीन साल पहले उसकी शादी बिहार के किशनगंज निवासी मुन्नी देवी से हुई थी। अक्सर पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद रहता था। करीब छह महीने से ये विवाद और बढ़ गया।

आगरा लौटी महिला

दोनों के बीच ये विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि पत्नी कुछ समय के लिए अपने मायके चली गई। सोमवार शाम को पत्नी के मायके से वापस आगरा लौटी। इसके बाद गुस्से से लाल हो चुके आशिक ने मुन्नी और बेटे को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद उसने शव को ठिकाने लगाने के लिए नहर में फेंक दिए।

आगरा में लगातार बढ़ रहीं आपराधिक घटनाएं

आपको बता दें कि पिछले कुछ समय से आगरा में क्राइम की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। जिससे लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। आगरा में हाल ही में लूट की नीयत से दिनदहाड़े कारोबारी की हत्या की भी खबर सामने आई। जिससे व्यापारियों और लोगों में रोष व्याप्त है। हालांकि पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पैर में गोली लगी है।