टेकओवर के साथ एअर इंडिया पर दिखने लगी टाटा की छाप

# ## National

(www.arya-tv.com) टाटा संस ने आधिकारिक तौर पर एअर इंडिया को टेकओवर कर लिया। इससे टाटा देश की दूसरी बड़ी एयरलाइन कंपनी बन गई है। एअर इंडिया के हैंडओवर से पहले टाटा संस के चेयरमैन चंद्रशेखरन PM मोदी से मिले। वे एअर इंडिया के ऑफिस भी गए। टाटा ग्रुप ने केबिन क्रू को भेजे ईमेल में कहा कि हम अब प्राइवेट सेक्टर के तहत काम करेंगे। अगले 7 दिन काफी अहम हैं, क्योंकि हम अपनी छवि और नजरिए को बदलेंगे।

1.2 लाख करोड़ रुपए की देश की एविएशन इंडस्ट्री के लिए इस साल बड़ा बदलाव हुआ है। सरकारी कंपनी एअर इंडिया 27 जनवरी 2022 से प्राइवेट हो गई है। टाटा संस ने आधिकारिक तौर पर एअर इंडिया को टेकओवर कर लिया है। इसके बाद टाटा देश की दूसरी बड़ी एयरलाइन बन गई है। एअर इंडिया के हैंडओवर से पहले टाटा संस के चेयरमैन PM नरेंद्र मोदी से मिले।

टेकओवर करने की प्रक्रिया आज पूरी

विनिवेश विभाग के सचिव ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी। इसमें उन्होंने कहा कि एअर इंडिया को टेकओवर करने की प्रक्रिया आज पूरी कर ली गई है और यह डील अब बंद हो चुकी है। इसका पूरा शेयर टैलेस प्राइवेट लिमिटेड को ट्रांसफर किया जा चुका है। इसके बाद चंद्रशेखरन ने कहा कि हम इस डील से काफी खुश हैं कि एअर इंडिया टाटा ग्रुप के पास आ गई है। हम अब एक वर्ल्ड क्लास की एयरलाइंस बनाने के लिए काम करेंगे।