ADG प्रशांत कुमार ने कहा – नए साल में भी माफियाओं के खिलाफ नरमी नहीं

UP

(www.arya-tv.com)उत्तर प्रदेश पुलिस ने कोरोना महामारी के बीच काफी सराहनीय कार्य किया। पिछले एक साल के दौरान यूपी में संगठित अपराधों में भी कमी आई है। यह दावा अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था प्रशान्त कुमार ने गुरुवार को किया। उन्होंने कहा कि यह साल पुलिस के लिए चुनौती पूर्ण रहा। पुलिस ने महामारी के बीच काफी सराहनीय कार्य किया। हालांकि एडीजी ने कहा कि आने वाले वर्ष में माफियाओं के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी। कोविड वैक्सीन के वैक्सीनेशन के लिए सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया जाएगा। स्थानीय निकाय चुनाव की तैयारी की जाएगी।

एडीजी ला एंड आर्डर प्रशांत कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान यह बातें कही। वैश्विक कोरोना महामारी को लेकर काफ़ी चुनौती पूर्ण रहा। 24 घंटे पुलिस जवानों ने निष्ठा पूर्ण कार्य किया। संक्रमण पर काफ़ी हद तक रोक लगाने का काम किया। इस दौरान यूपी 112 और सोशल मीडिया के द्वारा अभूतपूर्व कार्य किया गया। अपराध में आई कमी और बड़े वहीं नए साल पर कहीं भी भीड़भाड़ नहीं होने दी जाएगी हुड़दंग करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा पेट्रोलिंग करवाई जाएगी।

सोशल मीडिया पर एक लाख ट्वीट से मिली शिकायत
एडीजी एलओ प्रशांत कुमार ने कोरोना महामारी से जुड़े करीब एक लाख से अधिक पुलिस को ट्वीट प्राप्त हुए। अब तक 12 हज़ार से अधिक संक्रमित हुए। पुलिस ने इस दौरान लाखों लोगों को भोजन तक कराया और कई बुजुर्गों को उनके बच्चों तक पहुंचाया। कोरोना महामारी के दौरान यूपी पुलिस के जवानों और अधिकारियों तक ने अपना घर छोड़कर जनता की सेवा में समय दिया। यह पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि और सबका सराहनीय कार्य किया।

एसटीएफ़ ने भी संगठित अपराधों को रोका
एडीजी एलओ ने ने दावा करते हुए कहा कि, डकैती लूट हत्या बलात्कार जैसी घटनाओं में कमी आई है। ज़िला पुलिस और एसटीएफ़ ने अपराधियों के खिलाफ अच्छा काम किया। 199 से अधिक अपराधियों के खिलाफ रासुका की कार्यावाही की गई हैं। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिया मिशन शक्ति क्क आयोजन किया गया। एंटी रोमियो स्क्वाड ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

कोर्ट में मुकदमों में भी सजा दिलाने में आगे रही पुलिस
एडीजी एलओ ने बताया कि, लखनऊ कमिश्नरी में पोस्को एक्ट में मृत्यु दंड सहित कई मामले में न्यायालय ने सज़ा सुनाई है। लखनऊ में डिफेंस एक्सपो का बड़ा कार्यक्रम हुआ। ढाई से तीन लाख लोगों ने इसमें शिरकत की थी। राम जन्म भूमि कार्यक्रम का भी सकुशल निपटाया गया। सभी धर्मों का सफल आयोजन कराया गया।