सफाई महाअभियान में गंगा के 84 घाटों में जुटे सफाई कर्मचारी

UP Varanasi Zone

वाराणसी(www.arya-tv.com) गंगा के 84 घाटों की सफाई के लिए जिला प्रशासन के कर्मचारी और समाज सेविकों ने महा अभियान की शुरुआत कर दी है। रविवार को सुहह सात से आठ बजे तक गंगा घाटों की सफाई की गई।

गंगा से कूड़ा निकालकर बाहर रखा गया। वहां से कूड़ा निस्तारण प्लांट भेज दिया। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. एनपी सिंह ने बताया कि सफाई से जुड़े उपकरणों को शनिवार को पहुंचा दिए गए थे, जिनसे रविवार की सुबह सफाई की गई। सफाई से संबंधित जिम्मेदारियों के बारे में बैठक कर पहले ही बताया दिया गया था।

उन्होंने बताया कि इस अभियान में पहले गंगा, फिर वरुणा और बाद में असि नदी की सफाई होगी। इसकी शुरुआत आज से गंगा घाटों हो गई। सफाई के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। घाटों पर सफाई नियमित होती रहेगी।

जिला प्रशासन की ओर से गंगा सफाई अभियान में श्रमदान किया गया है। अभियान में सभी विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और स्वयंसेवक गंगा घाट पर श्रम दान करने में लग गए हैं। सफाई अभियान के लिए 20 सेक्टर और 10 जोन बनाए गए हैं। इसके आधार पर सभी को जिम्मेदारी दी गई है। जिला विकास अधिकारी राजेश यादव ने बताया कि गंगा सफाई अभियान के लिए विभाग की ओर से सभी को सूचना भेज दी गई।