लखनऊ दक्षिण ज़िले के सरोजनीनगर के हीरालाल यादव लॉ कॉलेज में इकाई पुनर्गठन का कार्यक्रम नगर मंत्री अमन दूबे की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिसमें इकाई अध्यक्ष योगेश तिवारी, इकाई मंत्री शशांक कुमार बने। कार्यक्रम में बबीता त्रिवेदी उपाध्यक्ष,ऋषभ यादव उपाध्यक्ष,आफताब अंसारी उपाध्यक्ष, सूर्यांश यादव सहमंत्री,आकाश यादव सहमंत्री,सत्यम कन्नौजिया सोशल मीडियो संयोजक, तरुन सिंह खेल गतिविधि संयोजक,देव अरोड़ा SFD संयोजक,युवराज यादव SFS संयोजक, अमन सिंह SFS सहसंयोजक, एजाज खान उपस्थित रहे। कार्यकारिणी सदस्य इकाई गठन पर सरोजनीनगर के अध्यक्ष डॉ.अजय शुक्ला और उपाध्यक्ष सुगम दूबे ने सभी को बधाई दी है।
