फरार बंदी अरेस्ट:नाबालिग से रेप के आरोप में पेशी पर आया था; पुलिस को चकमा देकर भागा

# ## Bareilly Zone

(www.arya-tv.com) बरेली में 28 जुलाई को पेशी पर आया सुरेंद्र सिंह फरार हो गया था। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। सोमवार को मुखबिर की जानकारी पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। आंवला थाना क्षेत्र के मनौना गांव के पास से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला कि वो रात में दिल्ली भागने वाला था।

बदायूं के सुंदरनगर गांव निवासी सुरेन्द्र सिंह के खिलाफ रेप का मुकदमा किया था। उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। उसे कचहरी पेशी पर लाया गया था। उसी दौरान सुरेंद्र कचहरी लॉकअप से पेशी के दौरान भाग गया था। इस बात का पता तब चला था, जब जिला जेल में बंदियों की गिनती हुई तो पता चला कि सुरेंद्र जेल नहीं पहुंचा है।

पुलिस ने सुरेंद्र और उसे पेशी पर लेकर जाने वाले अज्ञात पुलिसकर्मिर्यों के खिलाफ मुकदमा किया था। जिसके बाद से तलाश कर रही थी। सोमवार दोपहर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सुरेंद्र आंवला के मनौना गांव में एक परिचित के यहां देखा गया है। जिसके बाद से पुलिस उसकी तलाश के लिए गांव में सर्च अभियान चला कर सुरेंद्र को एक खंडहर से धर दबोचा।

पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह पुलिस से बचने के लिए रोजाना ठिकाना बदल रहा था। वह दिल्ली भागने के फिराक में था। लेकिन उसे मौका नहीं मिल रहा था। उसे जेल भेज दिया है।