भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष बने अभय सिंह

Lucknow
  • भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष बने अभय सिंह

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ने वरिष्ठ भाजपा नेता अभय सिंह को प्रदेश कोषाध्यक्ष का दायित्व दिया गया है। इससे पहले भी अभय सिंह प्रदेश के शोध प्रमुख के दायित्व पर कार्य कर रहे थे। पार्टी ने इनकी कार्यशैली को देखते हुए शोघ प्रमुख के साथ ही प्रदेश का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है। अपनी नियुक्ति पर श्री सिंह ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी, प्रदेश महामंत्री (संगठन)धर्मपाल सिंह और प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा कामेश्वर सिंह का आभार प्रकट किया है।