मेरठ में लड़कियों के अंडरगारमेंट्स चोरी करने वाले गैंग का एक सदस्‍य गिरफ्तार,ऐसा काम करने का बताया कारण

Meerut Zone

मेरठ (www.arya-tv.com) सदर बाजार में लड़कियों के कपड़े चोरी करने वाले गैंग के एक सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी ने बताया कि वह किस कारण से लड़कियों के अंडरगारमेंट की चोरी करते थे। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर पूछताछ की ता कई बातों का खुलासा हुआ है। उसने बताया कि वह किस वजह से लड़कियों के अंडर गारमेंट चोरी करते थे। उसने यह भी बताया कि इसमे कितने लोग शामिल हैं। पुलिस उसके दूसरे साथी की भी तलाश कर रही है।

चोरी का ऐसे हुआ था खुलासा

सदर बाजार के व्यापारियों ने रविवार को थाने में हंगामा कर लड़कियों के अंडर गारमेंट चोरी होने की वीडियो फुटेज पुलिस को सौंपी थी। उनका आरोप था कि सदर बाजार एरिया में बाइक सवार लड़कियों के कपड़े चोरी कर रहे हैं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने सोतीगंज के एक आरोपी रोमिन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसका साथी अक्कास अभी पकड़ से दूर है।

इस वजह से करते थे चोरी

थाना प्रभारी सदर बाजार विजेंद्र राणा ने बताया कि पूछताछ में आरोपित ने कहा कामुकता के लिए लड़कियों के अंडर गारमेंट चोरी करते थे। अब तक करीब 10 से ज्यादा लड़कियों के कपड़े चोरी कर चुके हैं। उनके कब्जे से लड़कियों के कपड़े भी बरामद किए गए हैं। साथ ही पुलिस फरार साथी की तलाश कर रही है।

पुलिस इससे जुड़े और लोगों की कर रही तलाश

पुलिस ने बताया कि लड़कियों के अंडरगारमेंट चोरी के मामले में और लोगों के जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। इनकी भी तलाश की जाएगी। लेकिन उससे पहले आरोपित के दूसरे साथ की तलाश के बाद पूछताछ की जाएगी।