बिहार से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस हाईवे पर मैनपुरी के पास डिवाइडर पर बने पोल से टकराई

UP

(www.arya-tv.com)आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे बिहार से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस डिवाइडर पर बने पोल से टकरा गई। भीषण हादसे में एक की मौत हुई है, जबकि 35 यात्री घायल हुए हैं। घायलों को सैफई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ज्यादातर लोग एक ही परिवार के हैं। बिहार के रहने वाले हैं। इसमें महिला और बच्चे भी शामिल हैं। मरने वाले की अभी पहचान नहीं हो पाई है।

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बिहार से दिल्ली जा रही बस जैसे ही करहल थाना क्षेत्र के माइलस्टोन नंबर 93 पर पहुंची डिवाइडर से टकराते हुए खंभे में जा घुसी। रफ्तार इतनी तेज थी कि जोरदार टक्कर लगी। यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई। एक यात्री की मौत हुई है, जबकि 35 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। सभी को सैफई अस्पताल पहुंचाया गया है।

पटना से चली थी बस
सुबह 05:40 पर थाना क्षेत्र करहल के 93 किमी. के माइलस्टोन पर डबल डेकर बस UP 17 AT 0910 पटना से दिल्ली जा रही थी। ड्राइवर को नींद आ जाने के कारण पोल से टकरा गई।सूचना मिलते ही जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार राय, एडीएम बी राम, एसडीएम रतन वर्मा, क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार व प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार कुमार चौहान मौके पर पहुंचे। सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया गया। इससे पहले स्थानीय लोगों ने पहुंचाकर लोगों को निकालना शुरू कर दिया था। एसपी मैनपुरी अशोक कुमार राय ने एक की मौत की पुष्टि की है।