भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में नगर पंचायत मोहनलालगंज के आदर्श शिक्षा निकेतन खेल मैदान में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण हेतु सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें सपा बसपा व अन्य दलों के सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ नगर पंचायत मोहनलालगंज अध्यक्ष राजेश कुमार ने भाजपा की सदस्यता ले सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का प्रचार प्रसार करने का संकल्प लिया। समारोह में मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष त्रियम्बक त्रिपाठी व क्षेत्रीय सांसद केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर , विशिष्ट अतिथि पूर्व राज्यमंत्री वीरेंद्र तिवारी , जिला अध्यक्ष विनय प्रताप सिंह , विधायक मोहनलालगंज अमरेश रावत , विधायक बी०के०टी० योगेश शुक्ला संग अन्य अतिथियों का फूल माला व अंगवस्त्र पहनाकर कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो देश का संपूर्ण विकास कर सकती है एवं वीरेंद्र तिवारी ने कहा की यह अध्यक्ष प्रतिनिधि के लिए जनता का प्यार है जो इतनी भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने पहुंच कर भाजपा की सदस्यता ली व जिला अध्यक्ष विनय प्रताप सिंह ने जनता को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं से सभी लोगों को फायदा हो रहा है।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री रामलाल वर्मा , ब्लॉक प्रमुख मोहनलालगंज ओम प्रकाश शुक्ला ,मंडल अध्यक्ष भाजपा मोहनलालगंज चक्रवीर सिंह (बेटू सिंह ),राजकुमार पांडे , बलिराम वर्मा ,, शंभू नाथ पांडे , पूर्व विधायक चंद्रा रावत सहित हजारों सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित रहे
