(www.arya-tv.com)श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में टीम इंडिया टॉस जीतकर बल्लेबाजी कर रही है। भारत ने 77 ओवर में 5 विकेट खोकर 310 रन बना लिए हैं। ऋषभ पंत 82 और रवींद्र जडेजा 27 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों के बीच 80+ रन की पार्टनरशिप हो चुकी है।
पंत ने पारी के 76वें ओवर में लसिथ एमबुलडेनिया के खिलाफ 22 रन बनाए। उन्होंने पहली दो गेंदों पर लगातार दो छक्के जड़े। तीसरी गेंद पर चौका जड़ा। चौथी गेंद डॉट बॉल रही। पांचवीं गेंद पर दो रन बनाए और छठी गेंद पर एक और चौका जमा दिया। 77वें ओवर में चौथी गेंद पर उन्हें फिर स्ट्राइक मिली। इस पर उन्होंने चौका जमाया। पांचवीं गेंद पर एक और छक्का जमा दिया। इस तरह पंत ने इन दो ओवरों की आठ गेंदों पर 32 रन बना दिए।
अय्यर ने गंवाया रिव्यू
भारत का 5वां स्कोर 228 के स्कोर पर गिरा। श्रेयस अय्यर 27 रन बनाकर धनंजय डी सिल्वा की गेंद पर LBW आउट हुए। हालांकि अंपायर के फैसले के खिलाफ जाते हुए अय्यर ने रिव्यू लिया, लेकिन इसका उन्हें फायदा नहीं मिला। रीप्ले में नजर आया कि गेंद ऑफ स्टंप की लाइन पर ही थी। अय्यर और पंत ने 5वें विकेट के लिए 53 रन जोड़े।