क्या आप जानते है इस तस्वीर में दिखने वाली रोती हुई बच्ची आज कितना हो गई है बोल्ड

# ## Fashion/ Entertainment

(www.arya-tv.com) बॉलीवुड की ‘दंगल गर्ल’ यानी एक्ट्रेस फातिमा सना शेख आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। फातिमा ने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया है। उनकी एक्टिंग के भी दर्शकों ने खूब सराहा। आज फातिमा सना शेख का जन्मदिन है। फातिमा आज अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म आंध्र प्रदेश के हैदराबाद में हुआ है।

फातिमा ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट इंडस्ट्री में कदम रखा था। फातिमा ने अपने करियर की शुरुआत साल 1997 में फिल्म ‘इश्क’ से की थी। इस फिल्म में आमिर खान, अजय देवगन, काजोल और जूही चावला मुख्य किरदार में थे। इसके अलावा फातिमा कमल हासन की फिल्म ‘चाची 420’ और शाहरुख खान, जूही चावाल की फिल्म ‘वन 2 का 4’ में नजर आई थीं। फातिमा के जन्मदिन पर हम आपको उनके बचपन की एक ऐसी तस्वीर दिखाने जा रहे हैं जिसमें उन्हें पहचाना पाना आपको लिए भी काफी मुश्किल होगा।

आपको बता दें कि इन दिनों फातिमा सना शेख अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। फामिता का नाम एक्टर आमिर खान के साथ काफी चर्चा में बना हुआ है। हलांकि इस पर खबर पर आमिर और फातिमा की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।