(www.arya-tv.com) नया साल जीवन में नई शुरूआत और नए बदलाव ले कर आता है। जो हमें जीवन में अपना मुकाम हासिल करने और लक्ष्य प्राप्ति में नये जोश और उम्मीदों के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। इसके लिए जब हम आने वाले समय की योजनाएं बनाते हैं, ऐसे में राशिफल हमारी बहुत मदद करते हैं। जब समय इतनी अनिश्चिताओं से भरा हो तो ऐसे में भविष्य का अनुमान लगा कर जीना आवश्यक हो जाता है। इसे देखते हुए जागरण आध्यात्म आपके लिए वर्ष 2022 का मासिक राशिफल लेकर आया है। ज्योतिषाचार्य पं. विजय त्रिपाठी ‘विजय’ जी की भविष्य गणना के अनुसार आइए जानते हैं इस नये साल में कैसा रहेगा आपका राशिफल।
अगस्त माह का राशिफल 2022
मेष- आर्थिक उलझनों का समय है, व्यर्थ व्यय बना रहेगा। भू-भवन और वाहन पर भी व्यय संभव है। किसी स्थान पर स्थानांतरण और अद्दिकार वृद्धि होगी। परिवार में किसी वैवाहिक प्रसंग में सफलता मिलेगी। किसी प्रभावी व्यक्ति के सहयोग से कार्य सिद्धि होगी। न्यायालय संबंधी विवादों में सफलता मिलेगी, मानसिक संतुलन बनाये रखें। शुभ अंक 3 है।
वष्ष- क्रोद्द और उत्तेजनावश हानि और वाद-विवाद का भय रहेगा। व्यावसायिक कार्यों में किसी न किसी रूप में आर्थिक हानि का समय है, सतर्कता अपनायें। रोग-शोक आदि पर व्यय होगा। प्रारम्भिक दिनों में बनते हुए कार्यों में बाधा आएगी, धर्मादि कार्यक्रम निरस्त रहेंगे। उदर कष्ट से पीड़ा होगी, किसी टैक्स आदि की समस्या भी कष्ट देगी। शुभ अंक 6 है।
मिथुन- आवागमन में सतर्कता अपनायें, किसी वाहनादि से शारीरिक कष्ट संभव है। धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे, दाम्पत्य जीवन में अकारण वाद-विवाद छायेगा। तर्क-वितर्क के अवसर आयेंगे। परिजनों से सहयोग की आशा व्यर्थ है। अविवाहितों को अनुकूल प्रस्ताव मिलेंगे, किसी मध्यस्थ की भूमिका में कार्यसिद्धि मिलेगी। शुभ अंक 2 है।
कर्क- वर्तमान में धैर्य और सतर्कता बनाये रखने की आवश्यकता है। आपकी जरा सी असावधानी अथवा लेखनी की भूल से हानि संभव है। कोई भारी लाभ मिलते-मिलते रह जाएगा। आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। सेवारत व्यक्तियों के स्थान परिवर्तन अथवा किसी कारणवश आकस्मिक अवकाश ग्रहण करना पड़ेगा। शुभ अंक 8 है।
सिंह- आपकी गतिविधियों में सुधार एवं परिवर्तन आएगा। ऐसा पारिवारिक हस्तक्षेप या किसी प्रेरणा के कारण संभव है। किसी अन्य के लिए कोई जोखिम न उठाएं। यात्रा हुई, तो समय और धन दोनों ही नष्ट होंगे, यद्यपि आपके विरोधी और शत्रु शांत रहेंगे। समय चिंता, व्यय और तनावपूर्ण रहेगा। भ्रमण आदि से सम्पत्ति की रक्षा करें। शुभ अंक 4 है।
कन्या- आर्थिक समृद्धि की ओर बढ़ेंगे, किसी प्रभावी मित्र के सहयोग से कार्यसिद्धि मिलेगी, पुरुषों की अपेक्षा, महिला वर्ग से सहयोग और नये व्यापारिक अनुबंधों का प्रस्ताव मिलेगा, व्यय सामान्य से अधिक होगा। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का योग भी संभव है। संतान और भाइयों से कष्ट रहेगा। शुभ अंक 7 है।
तुला- आकस्मिक भागदौड़ और समस्याओं से घिरे रहेंगे, फिर भी पूर्ण प्रयासों के कारण शेयर और वायदा व्यापारों से लाभ होगा, परन्तु स्वास्थ्य की दृष्टि से समय प्रतिकूल रहेगा। संतान की ओर से चिंता रहेगी। समय अपेक्षाकृत अधिक सफल और लाभकारी रहेगा, किसी व्यवसाय परिवर्तन की योजना बनायेंगे, जो निकट भविष्य में भारी लाभ करायेंगे। शुभ अंक 9 है।
वष्ष्चिक- चिंता, तनाव और अपव्यय के साथ-साथ ऋण संबंधी कष्ट रहेंगे, इस समय आप विषम ग्रह स्थिति के अधिक प्रभावों से घिरे हुए हैं, संयम ही निदान है, सतर्कता से ही कार्यसिद्धि हो सकती है। कोई भूमि संबंधी विवाद उठेगा। कार्य-व्यापार शिथिल रहेगा। प्रतिबंधित, शीघ्र लाभप्रद कार्यो में अभिरुचि रहेगी। शुभ अंक 3 है।
धनु- आपकी सामान्य परिस्थितियों में सुधार होगा। साहस बना रहेगा, शत्रु पराजित होंगे। अप्रिय बाधाएं तो आपको कष्ट पहुँचा सकती हैं पर अन्य कोई हानि नहीं होगी। धार्मिक मांगलिक कार्यों में सफलता मिलेगी, परन्तु खान-पान में व्यवधान उत्पन्न होंगे। राजकीय कार्यों में उच्च वर्गीय मित्रों से सहयोग मिलेगा। शुभ अंक 8 है।
मकर- सामाजिक और राजनैतिक प्रभाव बनाये रखने में सफल होंगे, पर कुछ अल्पकालिक आर्थिक समस्यायें बनी रहेंगी, दैवी सहयोग से आपकी समय-समय पर रक्षा होगी। सुखद समाचार मिलेगा, व्यय पर नियंत्रण बनाये रखें। सामान्य समय शुभकारी रहेगा, फिर भी सन्तान की शिक्षा में बाधा से चिंता उत्पन्न होगी। शुभ अंक 2 है।
कुंभ- किसी आकस्मिक चिंता का उदय होगा, पर मान-सम्मान में वृद्धि होगी। व्यर्थ का आवागमन बना रहेगा। अपने वाहनादि पर पूर्ण दृष्टि रखें, किसी दुर्घटना आदि में कष्ट संभव है। सतर्कता रखें आपको अतिरिक्त साधनों से अच्छा लाभ मिलेगा। माता के स्वास्थ्य में गिरावट आएगी। स्वयं भी उदर रोग से कष्ट अनुभव करेंगे। शुभ अंक 5 है।
मीन- किसी उच्चाधिकारी के सहयोग से व्यापारिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। परिवार में हंसी खुशी का माहौल रहेगा। छोटी-छोटी बातों को लेकर परिवार में तनाव रहेगा। शिक्षा परीक्षा में आप अधिक व्यस्त रहेंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में चल रहे प्रयास सफल होंगे। आर्थिक योजनाओं में पूंजी निवेश के लिए समय शुभ फलदायक है। अंक 7 शुभ है।