इस पौधे में भी है कई चमत्कारी फायदे, जानकर यकीन नहीं करेंगे

Health /Sanitation

धन वृद्धि के लिए कुछ लोग मनी प्लांट लगाते हैं, लेकिन इस बात की जानकारी बहुत कम लोगों को होगी कि क्रोसुला मनी प्लांट से भी ज्यादा फायदेमंद पौधा है। आइए जानते हैं इस पौधे के बारे में…

क्रासुला को मनी ट्री भी कहा जाता है। फेंगशुई में इसका काफी महत्व है। कहते हैं यह पौधा चुंबक की तरह पैसों को अपनी ओर खींचता है।
यह छोटा सा मखमली पौधा गहरे हरे रंग का होता है। इसकी पत्तियां चौड़ी होती हैं और यह फैलावदार होता है।
इसे लगाने में ज्यादा मेहनत नहीं लगती। इसका पौधा खरीद के किसी गमले या जमीन में लगा दें, फिर यह अपने आप फैलता रहेगा। इसे धूप या छांव कहीं भी लगाया जा सकता है।
इस पौधे के बारे में मान्यता है कि यह सकारात्मक ऊर्जा और धन को अपनी ओर खींचता है। इसे घर के मुख्य द्वार के दायीं तरफ लगाएं। फिर देखिए, कैसे आपके घर में धन की वर्षा होने लगेगी।