कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा पहुंची प्रयागराज, पूर्व एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत

Uncategorized

प्रयागराज (www.arya-tv.com) अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका वाड्रा प्रयागराज बुधवार की सुबह एयरपोर्ट पहुंचीं। उनसे मिलने के लिए शहर के तमाम वरिष्ठ कांग्रेस नेता भी एयरपोर्ट पर पहुंच गए। कांग्रेसियों की तरफ से प्रियंका वाड्रा के लिए प्रयागराज का सुर्खा अमरूद भी ले जाया गया है। यहां वह कुछ देर कांग्रेसियों से वार्ता भी कर सकती हैं। इसके बाद वह सड़क मार्ग से चित्रकूट के लिए होंगी। चित्रकूट के रामघाट पर वह महिलाओं से संवाद करेंगी। फिर शाम को वह वापस प्रयागराज के रास्ते लखनऊ के लिए रवाना होंगी।

प्रियंका का प्रयागराज में कोई कार्यक्रम नहीं है

कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा बुधवार की सुबह करीब 10:50 बजे प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचीं। यहां से वह सड़क मार्ग से कौशांबी के रास्ते चित्रकूट के लिए रवाना होंगी। हालांकि, शहर में उनका किसी कार्यक्रम में शामिल होने का प्रस्ताव नहीं है। एयरपोर्ट पर कुछ वरिष्ठ कांग्रेस नेता उनका स्वागत किया। इसके बाद काफिले के साथ चित्रकूट के रामघाट जाएंगी।

वहां महिलाओं के साथ संवाद करेंगी। वहां लड़की हूं लड़ सकती हूं नारे को धार देंगी। बीच-बीच में कांग्रेसी उनका स्वागत भी करेंगे। वहां संवाद के बाद वह वापस प्रयागराज शाम पांच बजे तक आ जाएंगी। इसके बाद यहां से वह सीधे लखनऊ के लिए रवाना होंगी। वहां उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव के लिए टिकट वितरण को लेकर वह प्रदेश कांग्रेस कमेटी के साथ बैठक करेंगी। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि अब जल्द ही टिकट वितरण भी कर दिया जाएगा।