बाढ़ की चपेट में बिहार, असम के काजीरंगा पार्क में भी बढ़ा पानी

## National

पटना। देश में कई हिस्सों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। असम, बिहार से लेकर मुंबई तक इसकी चपेट में हैं। राहत और बचाव कार्य चल रहा है।

विधानसभा में बोले नीतीश
नीतीश कुमार ने कहा कि मैंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे किया है। बिहार के 12 जिलों के 25 लाख लोग प्रभावित हैं। नीतीश कुमार ने कहा कि नेपाल की तरफ से पानी बढ़ा है।

बिहार के कई इलाकों में पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। पानी से लोग पलायन कर रहे हैं। बिहार विधानसभा में नीतीश कुमार ने बाढ़ से बचने के लिए एनडीआरएफ की जानकारी दी। कोशीनगर में हनुमाननगर में बाढ़ है।

असम का काजीरंगा नेशनल पार्क में ढाई हजार गैंडे रहते हैं। इस पूरे इलाके में 15 से 20 फिट तक पानी भर गया है। एक हजार हाथी और सैंकड़ो हिरन के साथ कई और जानवर और पक्षी हैं। सभी प्रभावित हैं।