(www.arya-tv.com)शत्रुघ्न सिन्हा हाल ही में पत्नी पूनम सिन्हा के साथ इंडियन आइडल 12 में नज़र आए। वह बतौर स्पेशल सेलिब्रिटी गेस्ट यहां पहुंचे थे। इस दौरान उन्हें एक कंटेस्टेंट ने हैंडसम कहा तो शत्रुघ्न हंस पड़े और बोले कि इस बात से उनकी वाइफ सहमत नहीं हो सकती हैं।
इसके बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी लाइफ से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा सुनाते हुए कहा, ‘मैंने अपनी शादी के लिए प्रपोजल भेजा था तो मेरी सासू मां ने मुझे नकार दिया था, एकदम रिजेक्ट कर दिया था। वो कहती थीं कि मैं अपनी बेटी से इसकी शादी कराऊं जो कि इतनी गोरी-चिट्टी सुंदर है। ये(शत्रुघ्न)इतना कालिया है। इन दोनों को खड़ा करके कलर फोटोग्राफ भी खींचोगे तो ब्लैक एंड वाइट इफेक्ट आएगा। हालांकि इसके बाद शत्रुघ्न के भाई राम सिन्हा और डायरेक्टर एनएन सिप्पी के मनाने के बाद पूनम के पेरेंट्स मान गए थे और शादी के लिए तैयार हो गए थे।’

1980 में हुई थी शादी
9 जुलाई, 1980 को शत्रु ने एक्ट्रेस पूनम चंदिरामानी से शादी की थी। ये वो दौर था जब शत्रुघ्न का नाम रीना राय से जोड़ा जा रहा था। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि रीना से उनका रिश्ता 7 सालों तक चला। दिलचस्प बात यह थी कि एक अन्य इंटरव्यू में शत्रुघ्न की वाइफ पूनम ने इस बात का खुलासा किया था कि वे अपने पति और रीना के अफेयर के बारे में सब जानती थीं।