(www.arya-tv.com) ग्रह-नक्षत्रों की बदलती स्थिति की वजह से हमारा हर दिन अलग होता है। कभी हम कामयाब होते हैं तो कभी फेल हो जाते हैं। ज्योतिषाचार्य पंडित देवस्य मिश्र के अनुसार, आज सोमवार को भगवान शिव की पूजा करना बेहद शुभ होता है। आज मंदिर जाकर शिवलिंग पर बेलपत्र और जल चढ़ाएं। भगवान शिव की कृपा से सुख-समृद्धि मिलती है। आज के राशिफल में जानिए आपका दिन कैसा रहेगा।
मेष-
अच्छी यात्रा का योग बन रहा है। किस्मत अच्छी रहेगी। कोई नया काम मिल सकता है। अच्छे दिन आने वाले हैं। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रेम के मामले में भी भाग्यशाली रहेंगे। बिजनेस में फायदा हो सकता है। गुडलक के लिए कोई पीली चीज अपने पास रखें।
वृष-
आज आपको चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। बचाव पक्ष अच्छी स्थिति में हैं लेकिन विरोधी पक्ष उससे भी मजबूत स्थिति में हैं। थोड़ा संभलकर रहें। बिजनेस अच्छा चल रहा है। गुडलक के लिए पीली चीज दान करें।
मिथुन-
जीवन में उमंगे और तरंगें उफान मार रही हैं। सेहत ठीक रहेगी। बिजनेस में फायदा होगा। प्रिय के साथ संबंध और मधुर होंगे। भगवान विष्णु को प्रणाम करें।
कर्क-
बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। आज बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम है। प्रेम के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है। बिजनेस में भी घाटा होने का योग है। आपको सावधान रहने की जरूरत है। गुडलक के लिए कोई लाल चीज अपने पास रखें।
तुला-
कोई नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं। भाई-बहन का साथ मिलेगा। हर कोई आपसे कंधे से कंधा मिलाकर चलेगा। यह आपके लिए अद्भुत समय है. सेहत और बिजनेस सब बहुत अच्छा चल रहा है। प्रेम के लिए भी दिन अच्छा है। आज शनि देव की अराधना करें।
