(www.arya-tv.com) अक्ल दाढ़ उन दातों के नाम हैं जो आखिर में निकलते हैं। अधिकतर लोगों को 4 अक्ल दाढ़ होती हैं। मुंह के हर कोने में 1, ये ज्यादातर जवानी में निकलते हैं। अधिकतर लोगों की अक्ल दाढ़ (विस्डम टुथ) 17 से 25 साल के बीच में आ जाती है लेकिन कई लोगों में ये 25 के बाद भी आती है। ये हमारे मुंह के सबसे आखिरी, मजबूत दांत होते हैं और सबसे आखिर में आते हैं।
क्यों होता है इतना दर्द
सबसे पहले तो ये जानना जरूरी है कि विस्डम टुथ आने के पहले दर्द क्यों होता है। दरअसल, विस्डम टुथ सबसे अंत में आते हैं और इसके चलते उन्हें मुंह में पूरी जगह नहीं मिल पाती। जिसकी वजह से जब ये दांत आते हैं तो बाकी के दांतों को भी पुश करते हैं। इसके साथ ही मसूडों पर भी दबाव रहता है। विजडम टूथ या अक्ल दाढ़ मुंह के ठीक पीछे के हिस्से में मोलर का तीसरा सेट होता है। जिससे मसूड़ों में सूजन, दांतों में दर्द और बेचैनी महसूस होती है।
मसूड़ों में सूजन के कारण प्रभावित हिस्से में खून निकलता है और सिरदर्द की समस्या भी शुरू हो जाती है। वैसे तो दर्द को दवा से भी ठीक किया जा सकता है लेकिन घरेलू नुस्खे अधिक कारगर हैं। आइए जानते हैं विजडम टूथ या अक्ल दाढ़ को ठीक करने के घरेलू उपाय।
लौंग का तेल
लौंग के तेल में एनाल्जेसिक गुण पाए जाते हैं जो दांत दर्द को दूर करता है। ये बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करता है और संक्रमण के जोखिम को दूर करता है। अक्ल दाढ़ के दर्द को दूर करने के लिए लौंग के तेल का इस्तेमाल करें या लौंग की छह कलियों को पानी में उबालें और मसूड़ों पर मसाज करें। ऐसा करने से दर्द से राहत मिलेगी।
नमक पानी का कुल्ला
दांत के दर्द को दूर करने के लिए नमक पानी का कुल्ला करना फायदेमंद होता है। गुनगुने पानी में सोडियम क्लोराइड मिलाकर मसूड़ों को धोएं या कुल्ला करें। इससे हानिकारक बैक्टीरिया मर जाते हैं और मसूड़े स्वस्थ रहते हैं। अक्ल दाढ़ के कारण कभी-कभी दूसरे दांतों में भी दर्द शुरू हो जाता है या सिस्ट बन जाता है। नमक पानी से कुल्ला करने से दर्द से राहत मिलती है।
पिपरमिंट
पिपरमिंट के पत्ते में एसेंशियल ऑयल मौजूद होता है जो दर्द और सूजन को दूर करने में मदद करता है। पिपरमिंट के अर्क में कॉटन का टुकड़ा डुबोएं और मसूड़ों पर लगाएं। लेकिन इससे पहले दांतों पर थोड़ा तेल रगड़ें।
एलोवेरा
एलोवेरा नॉन-टॉक्सिक होता है और अक्ल दाढ़ के आसपास के हिस्सों में दर्द और सूजन को दूर करता है। आप अपने मुंह के पीछे एलोवेरा जेल लगा सकते हैं। ये उस हिस्से को ठंडा रखता है और दर्द को कम करता है।