(www.arya-tv.com) दीया मिर्जा की शादी की खबर सुनने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। 15 फरवरी को दीया अपने बिजनेसमैन ब्वॉयफ्रेंड वैभव रेखी के साथ शादी करने जा रही हैं। सभी रस्में बेहद सादगीपूर्ण तरीके से होंगी। शादी से पहले दीया मिर्जा और वैभव रेखी की तस्वीरें सामने आई हैं।
शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी ने दीया और वैभव के लिए एक छोटी सी पार्टी रखी थी जहां दीया और वैभव के अलावा उनके कुछ करीबी और दोस्त थे। पूजा ददलानी, वैभव और परिवार से सम्बंध रखती हैं। पूजा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दो तस्वीरें साझा की हैं इसके साथ उन्होंने अपने परिवार में दीया मिर्जा का स्वागत किया है।एक तस्वीर में दीया मिर्जा और वैभव रेखी पोज देते नजर आ रहे हैं।
आप भी है शारीरिक कमजोरी के शिकार, तो करें इन तीन चीजो से प्यार
वहीं दूसरी तस्वीर में कपल के साथ अन्य कई लोग भी हैं। तस्वीर के साथ पूजा ने लिखा- ‘हमारे इस क्रेजी परिवार में दीया आपका स्वागत है, हम सब तुमसे प्यार करते हैं। पार्टी के बाद दीया मिर्जा मीडिया के सामने आईं और उन्होंने तस्वीरें भी खिंचवाईं। एक वेबसाइट के मुताबिक, शादी में 50 लोग ही शामिल होंगे। कपल का संगीत सेरेमनी करने का कोई इरादा नहीं हैं हालांकि दोनों परिवारों के सदस्य साथ में क्वालिटी टाइम बिताएंगे। शादी पारंपरिक तरीके से होगी उससे पहले दोनों रजिस्टर्ड मैरिज भी करेंगे।
