श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य आज श्रमिकों से जानिए क्या करेंगे बात

Meerut Zone

मेरठ (www.arya-tv.com) मेरठ शहर में आज प्रदेश के श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य रहेंगे। वे पहले चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षाग्रह में आयोजित श्रम विभाग के कार्यक्रम में मिशन शक्ति अभियान का प्रचार प्रसार करेंगे। इसी दौरान वे श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं के लाभ का वितरण भी करेंगे। शाम को श्रम मंत्री विभिन्न विभागों अफसरों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।

दूसरा बड़ा घटनाक्रम आज कमिश्नर का कलक्ट्रेट में निरीक्षण रहेगा। कमिश्नर आज डीएम समेत कलक्ट्रेट में स्थित सभी विभागों के कार्यालयों का दौरा करके वहां साफ सफाई और व्यवस्था की जांच करेंगी साथ ही विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा भी करेंगी। नवीन विस्तार भूमि गायत्री शक्तिपीठ कल्याणनगर में चतुर्वेद पारायण महायज्ञ सुबह नौ और दोपहर 3 बजे होगा। आरजी डिग्री कालेज में 22 यूपी गल्र्स बटालियन का कैंप सुबह 9 बजे से शुरू होगा।

डा. राम प्रकाश शास्त्री का राधा गोविंद मंडप गढ़ रोड में पंचांग विमोचन दोपहर 12 बजे। संवाद फाउंडेशन का टीपी नगर चौराहा दिल्ली रोड पर अन्न सेवा कार्यक्रम दोपहर 12:30 बजे से शुरू होगा। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय विचार मंच का कैंट बोर्ड के सामने मर्हिष वाल्मीकि चौक पर हवन व प्रार्थना दोपहर 2 बजे। तानसेन सोशल वेलफेयर एसोसिएशन का गणतंत्र दिवस कार्यक्रम देशों वीर जवानों अपार चेंबर जीमखाना मैदान में शाम 4 बजे।