(www.arya-tv.com)भारतीय मजदूर किसान संगठन (राष्ट्रवादी) के अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा, उपाध्यक्ष हिमांशु त्रिपाठी द्वारा संगठन के प्रति विश्वास को देखते हुए संगठन के लोगों को महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त किया है। जिसमें प्रवक्ता अभिनन्दन पाठक को उत्तर प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया है। श्री त्रिपाठी ने बताया कि श्री पाठक प्रवक्ता के साथ ही उ.प्र.के प्रभारी के पद पर संगठन के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। किसानों के बीच में श्री पाठक का अच्छा तालमेल है। वर्तमान में किसानों की समस्याओं को इनके द्वारा सरकार तक पहुंचाने का कार्य किया जायेगा।
जिससे संगठन को अपने मूल उद्देश्य की प्राप्ति होगी। इसके साथ ही बिहार के शुगन्ध ठाकुर को युवा अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। इनके द्वारा बिहार के साथ ही अन्य प्रदेशों में संगठन के लिए कार्य किया जायेगा। इसके साथ ही राजेश त्रिवेदी को लखनऊ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इन लोगों के आ जाने से संगठन को मजबूती मिलेगी।