आगरा (www.arya-tv.com) नए कृषि कानूनों पर किसानों का भ्रम दूर करने में भाजपा जुट गई है। सूबे में अलग-अलग स्थानों पर आज भाजपा के दिग्गज किसानों को किसान सम्मेलन के माध्यम से नए कानूनों के लाभ गिनाने और उनको ये बताने पहुंचेगा कि उनके हित में बनाया गया है।
बुधवार को बांदा में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, अलीगढ़ में किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राजकुमार चाहर किसानों का भ्रम दूर करेंगे तो 18 दिसंबर को आगरा में प्रस्तावित सम्मेलन में कैबिनेट मंत्री मोती सिंह मौजूद रहेंगे।
नए कृषि कानूनों को किसान काले कानून बता सड़कों पर विरोध जता रहे हैं, तो विपक्ष ने आंदोलन को पूरा समर्थन दे रखा है। भाजपा का आरोप है कि किसानों को गुमराह किया जा रहा है, जबकि नए कानून उनके हित में हैं। सपा, कांग्रेस, आप, रालोद के प्रहार को हल्का करने के लिए भाजपा ने रास्ता निकाल लिया है।
वे किसानाें के पास जाकर सम्मेलन, चौपल और दूसरे माध्यमों से उनको समझाएगी, जिससे किसान ठिठुरन भरी ठंड में सड़कों से अपने घर वापस लौट जाए। आगरा में प्रस्तावित सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में कैबिनेट मंत्री मोती सिंह को जिम्मेदारी दी गई है। प्रदेश महामंत्री एवं ब्रजक्षेत्र प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ला ने बताया कि बांदा, अलीगढ़ में 16 और आगरा में 18 दिसंबर को सम्मेलन होगा।