(www.arya-tv.com) कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा एक करोड़ पार करने वाला अमेरिका दुनिया का पहला देश बन गया है। रॉयटर्स न्यूज एजेंसी के मुताबिक, अमेरिका में कोरोना की तीसरी लहर शुरू हो चुकी है। बीते 10 दिन में अमेरिका में लाखों मामले सामने आए हैं। वॉशिंगटन में 293 दिन पहले कोरोना का पहला केस आया था। अमेरिका में शनिवार को 1 लाख 31 हजार 420 मामले दर्ज किए गए थे।
अमेरिका में बीते सात दिन में कोरोना के नए मामले आने का औसत 1 लाख 5 हजार 600 रहा। इसमें 29% की बढ़ोतरी देखी गई। अमेरिका के कुल मामले भारत (85 लाख से ज्यादा) और फ्रांस (17 लाख से ज्यादा) केसों से ज्यादा हैं।
अब तक कोरोना से दुनिया में 5 करोड़ 7 लाख 37 हजार 875 केस सामने आ चुके हैं। 12 लाख 62 हजार 130 लोगों की मौत हो चुकी है। अच्छी बात यह है कि 3 करोड़ 57 लाख 95 हजार 252 लोग ठीक भी हो चुके हैं।
इन 10 देशों में कोरोना का असर सबसे ज्यादा
देश | संक्रमित | मौतें | ठीक हुए |
अमेरिका | 10,288,480 | 243,768 | 6,483,420 |
भारत | 8,553,864 | 126,653 | 7,917,373 |
ब्राजील | 5,664,115 | 162,397 | 5,064,344 |
फ्रांस | 1,787,324 | 40,439 | 128,614 |
रूस | 1,774,334 | 30,537 | 1,324,419 |
स्पेन | 1,388,411 | 38,833 | उपलब्ध नहीं |
अर्जेंटीना | 1,242,182 | 33,560 | 1,062,911 |
यूके | 1,192,013 | 49,044 | उपलब्ध नहीं |
कोलंबिया | 1,143,887 | 32,791 | 1,038,082 |
मैक्सिको | 967,825 | 95,027 | 715,977 |