रायसेन जिले में अब तक 1211.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

## National
  • बीते 24 घंटे में 3.4 मिलीमीटर हुई औसत वर्षा

रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में 01 जून 2020 से 31 अगस्त 2020 तक 1211.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है जो कि गत वर्ष इसी अवधि में हुई औसत वर्षा से 89 मिलीमीटर अधिक है। जिले की वर्षा ऋतु में सामान्य औसत वर्षा 1197.1 मिलीमीटर है।

अधीक्षक भू.अभिलेख द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 01 जून 2020 से 31 अगस्त 2020 तक जिले के वर्षामापी केन्द्र रायसेन में 922.8 मिलीमीटर, गैरतगंज में 1022, बेगमगंज में 1260, सिलवानी में 1046.2, गौहरगंज में 1451, बरेली में 1186, उदयपुरा में 1562.1, बाड़ी में 1292 और वर्षामापी केन्द्र सुल्तानपुर में 1159.3 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।

24 घंटों से थमा बारिश का दौर

जिले में बीते 24 घंटे में 31 अगस्त 2020 को प्रात: 08 बजे तक 3.4 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान वर्षामापी केन्द्र रायसेन में 18ए गैरतगंज में 2.2, बेगमगंज में 05, सिलवानी में 2.4, गौहरगंज में 0 बरेली में 0 उदयपुरा में 18, बाड़ी में 1.5 तथा वर्षामापी केन्द्र सुल्तानपुर में 0 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।