यूपी में कोरोना से अब तक 1108 की मौत, जान लें देश का हाल

# ## National UP

लखनऊ। कोरोना वायरस के चलते लोकभवन में अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने प्रेस वार्ता की।उन्होंने बताया कि यूपी में पिछले 24 घण्टे में कोरोना के 1986 नए पॉज़िटिव केस पाए गए हैं। प्रदेश में कोरोना संक्रमण से अब तक 1108 लोगों की मौत हुई है।

अब प्रदेश में 17264 एक्टिव केस हैं। संक्रमित लोगों को आईसोलेशन वार्ड मे रखा गया है और उनका इलाज किया जा रहा है। प्रदेश में अब तक 28664 मरीज ठीक हुए हैं जिन्हें घर भेजा जा चुका है।

  • फैसिलिटी क्वारेंटाइन में 4115 लोगों को रखा गया है और उनके सैम्पल्स लेकर उनकी जांच करवाई जा रही है।\
  • कल प्रदेश में 46769 सैम्पल्स के टेस्ट किये गए थे। प्रदेश में अभी तक 1426303 सैम्पल जांच की गई है।
  • प्रदेश में आरोग्य सेतु एप के ज़रिए अभी तक 3 लाख 4 हज़ार 635 लोगों को एलर्ट जारी हुआ है फ़ोन कर एलर्ट किया गया है।

देश का क्या है हाल
भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 34,884 मामले सामने आए हैं वहीं 671 मौतें हुई हैं। देश में अब #COVID19 पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 10,38,716 है, जिसमें 3,58,692 सक्रिय मामले हैं।
6,53,751 लोग ठीक हो गए हैंं और 26,273 मौतें हुई हैं।