नई दिल्ली। शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी ने तब्लीगी जमात पर बड़ा आरोप लगाया है। वसीम ने कहा है कि देश के खिलाफ बड़ी साजिश की कोशिश की गई थी।
तब्लीगी जमात ने हिंदुस्तान पर आत्मघाती हमला किया है। जमाती एक लाख से ज्यादा भारतीयों को चपेट में लेने की फिराक में थे। जो लोग इसमे फेल हुए वह अस्पतालों में डॉक्टरों पर थूक रहे हैं अभद्रता कर रहे हैं ताकि स्थितियां और बिगड़ जाएं।
वसीम रिजवी ने कहा कि इस साजिश में मलेशिया में रहने वाले जाकिर नाइक का भी हाथ हो सकता है। उन्होंने कहा कि मलेशिया में मुसलमानों की संख्या अधिक है।