Ghazipur Police Encounter: मां-बेटी की हत्या का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, 25 हजार रुपये का था इनाम

# ## Gorakhpur Zone

गाजीपुरः ग्राम धरवां में मां-बेटी की गला रेतकर हत्या के मामले में पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी परवेज उर्फ सोनू को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी। घायल हालत में पुलिस ने उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया।पुलिस के मुताबिक, 23 नवंबर की रात ग्राम धरवां में जैबुन निशा और उनकी बेटी एनम की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। मामले में थाना नंदगंज में मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान परवेज उर्फ सोनू पुत्र स्वर्गीय महमूद के रूप में आरोपी की पहचान हुई। उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

घेराबंदी के दौरान पुलिस पर की फायरिंग

शनिवार की भोर में पुलिस टीम ने नंदगंज पश्चिमी रेलवे क्रॉसिंग के पास से ग्राम देवोपुर जाने वाले कच्चे रास्ते पर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपी ने बच निकलने की कोशिश की। खुद को घिरा पाकर उसने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके दोनों पैरों में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा।

चापड़, तमंचा और बाइक बरामद

पुलिस ने घायल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से वारदात में इस्तेमाल चापड़, तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की गई है। मुठभेड़ की कार्रवाई थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र के नेतृत्व में हुई। टीम में उपनिरीक्षक औरंगजेब खां, कांस्टेबल जमील अंसारी, रोहित यादव, प्रदीप कुमार और मो. उमर शामिल रहे।