प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार यानी की कल राजधानी लखनऊ आएंगे। इस दौरान वह इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में प्रस्तावित ‘कौशल भारत, कुशल भारत’ के तहत आयोजित पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। शनिवार को दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा। वाहन चालकों को वैकल्पिक रास्तों से गुजरना होगा। आपात स्थिति में पुलिस स्कूली वाहनों, शव वाहनों, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड को रास्ता उपलब्ध कराएगी।
इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के आसपास रहेगा डायवर्जन
-
डिगडिगा (लोहिया पार्क) चौराहे से आने वाला सामान्य यातायात गोमतीनगर नए ओवरब्रिज पर नहीं जा सकेगा। वाहन पिकप तिराहा होते हुए पॉलिटेक्निक चौराहे से अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।
