नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। उत्तर प्रदेश में दो आईपीएस अधिकारियों की नई तैनाती की गई है। वहीं, 2022 बैच के आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार यादव को उत्तर प्रदेश के राज्यपाल का एडीसी (Aide-de-Camp) नियुक्त किया गया है। दूसरी ओर, उत्तराखंड सरकार ने पीसीएस संवर्ग के 24 अधिकारियों के तबादले कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
यूपी में दो IPS अधिकारियों के तबादले, मनोज कुमार यादव बने राज्यपाल के ADC
उत्तर प्रदेश में जारी तबादला आदेश के तहत आईपीएस अजय कुमार सहानी को डीआईजी रेंज मुरादाबाद की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, आईपीएस मुनिराज जी को डीआईजी रेंज बरेली नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा 2022 बैच के आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार यादव को उत्तर प्रदेश के राज्यपाल का एडीसी बनाया गया है। उन्हें राज्यपाल के निजी सहायक के रूप में तैनात किया गया है।
उत्तराखंड में 24 PCS अधिकारियों की नई तैनाती
उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए पीसीएस संवर्ग के 24 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। तबादला आदेश के मुताबिक राजकुमार पांडे और अभय प्रताप सिंह को डिप्टी कलेक्टर देहरादून की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं, उत्तरकाशी में तैनात बृजेश कुमार तिवारी का तबादला टिहरी किया गया है। अजयवीर सिंह को भी डिप्टी कलेक्टर टिहरी बनाया गया है।
नैनीताल से लेकर डोईवाला तक अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
तबादला सूची के अनुसार नैनीताल में शिप्रा जोशी, तुषार सैनी, गौरव पांडे और अमृता शर्मा को डिप्टी कलेक्टर के पद पर तैनात किया गया है।
वहीं, अपर्णा ढोंडियाल को अधिशासी निदेशक, डोईवाला चीनी मिल बनाया गया है। मनीष बिष्ट को निदेशक प्रशासन एवं मॉनिटरिंग, पंतनगर की जिम्मेदारी दी गई है।
पौड़ी, चमोली और उत्तरकाशी में भी बदले अधिकारी
प्रशासनिक फेरबदल के तहत देवानंद को डिप्टी कलेक्टर पौड़ी और कृष्णा त्रिपाठी को डिप्टी कलेक्टर चमोली नियुक्त किया गया है। नवाजिश खलिक को अल्मोड़ा भेजा गया है। वहीं, चंद्रशेखर और अबरार अहमद को उत्तरकाशी में नई तैनाती दी गई है।
हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में भी नई पोस्टिंग
तबादला आदेश के मुताबिक कुमकुम जोशी, शालिनी मौर्य, मंजू राजपूत और नीतू डागर को हरिद्वार में तैनात किया गया है।
इसके अलावा रेखा कोहली, संजय कुमार और रेखा को ऊधम सिंह नगर में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। मुकेश चंद्र रमोला को देहरादून भेजा गया है, जबकि सुनील कुमार को रुद्रप्रयाग में तैनाती दी गई है।
