MLC Result 2026 : आगरा में निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. राहुल राज ने जताई गड़बड़ी की आशंका, पुलिस प्रशासन पर लगाया गंभीर आरोप

# ## Agra Zone

 UP-Bihar MLC Election Result 2026: बिहार और उत्तर प्रदेश विधान परिषद की सीटों पर हुए चुनाव के नतीजों का इंतजार अब खत्म होने की ओर है। दोनों राज्यों में विधान परिषद की कुल 19 सीटों पर हुए चुनाव की मतगणना आज सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है। इनमें बिहार की आठ और उत्तर प्रदेश की 11 सीटें शामिल हैं। मतगणना को लेकर सभी केंद्रों पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 23 अक्टूबर को इन सीटों के लिए मतदान कराया गया था। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब सभी की निगाहें चुनाव परिणामों पर टिकी हैं। मतगणना केंद्रों पर मतों की गिनती के लिए जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं। चुनाव आयोग की ओर से परिणाम घोषित करने की तैयारी भी की गई है।

मतपत्रों से हुई वोटिंग, नतीजों में लग सकता है समय

उत्तर प्रदेश और बिहार विधान परिषद चुनाव में मतदान मतपत्रों के जरिए हुआ है। ऐसे में मतों की गिनती की प्रक्रिया में समय लगने की संभावना है। मतपत्रों की गिनती पूरी होने और निर्धारित प्रक्रिया के बाद ही परिणामों की घोषणा की जाएगी।

यूपी और बिहार के चुनाव परिणामों पर नजर

विधान परिषद की इन सीटों के नतीजों को लेकर राजनीतिक हलकों में उत्सुकता है। मतगणना पूरी होने के बाद विजयी प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट होगी। यहां आपको मतगणना से जुड़ी प्रमुख अपडेट, प्रत्याशियों की स्थिति और चुनाव परिणामों की जानकारी लगातार उपलब्ध कराई जाएगी। ताजा अपडेट के लिए अमृत विचार के साथ जुड़े रहें।

राजधानी लखनऊ समेत इन 7 प्रमुख शहरों में हो रही है काउंटिंग

लखनऊ: रमाबाई रैली स्थल
वाराणसी: स्टेट वेयरहाउस कॉरपोरेशन
मेरठ: सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय
झांसी: बुंदेलखंड डिग्री कॉलेज
बरेली: संजय कम्युनिटी हॉल
गोरखपुर: पंडित दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय
आगरा: नवीन कृषि उत्पादन मंडी समिति (गल्ला मंडी)