राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां टकराई, पूर्वाचल एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा, कई लोग घायल

# ##

उत्तर प्रदेश दौरे पर आए कांग्रेस नेता राहुल गांधी के काफिले से जुड़ी गाड़ियों के आपस में टकराने की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, पूर्वाचल एक्सप्रेसवे पर 91वें किलोमीटर के पास पांच गाड़ियां और एक एंबुलेंस आपस में भिड़ गईं। हादसे में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और सुरक्षा से जुड़े कई लोगों के घायल होने की सूचना है। राहुल गांधी सुरक्षित बताए जा रहे हैं। बल्दीराय थाना के 89.6 पर राहुल गांधी के काफिले की एक गाड़ी टकराई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गाड़ी के बोनट में  चोटआई। वाहन में बैठे सभी लोग सुरक्षित है। मौके पर यूपीडा की टीम मौजूद है।।

बताया जा रहा है कि हादसा उस समय हुआ, जब राहुल गांधी उत्तर प्रदेश के दौरे पर थे। टक्कर के बाद काफिले में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। हादसे में घायल लोगों को लेकर फिलहाल विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। घटना के कारणों का भी अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है।