उत्तर प्रदेश के राजकीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों की पदोन्नति की प्रक्रिया में गोपनीय आख्या को लेकर आ रही समस्याओं के समाधान के लिए राजकीय शिक्षक संघ, उप्र ने कदम उठाया है। संगठन ने 21 सितंबर 2026 को शिक्षा निदेशक (18, पार्क रोड, लखनऊ) को पत्र भेजकर इस विषय में तत्काल राहत देने की मांग की है।
ये है मामला
राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष सत्य शंकर मिश्र और कार्यकारी महामंत्री नूरुल हुदा द्वारा भेजे गए पत्र में स्पष्ट किया गया है कि कई प्रधानाचार्य और जिला विद्यालय निरीक्षक विभाग से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। इस कारण पदोन्नति के पात्र शिक्षकों की गोपनीय आख्या को अग्रसारित करने में वर्तमान अधिकारी आनाकानी कर रहे हैं, जिससे शिक्षकों की पदोन्नति का कार्य अकारण बाधित हो रहा है।
संघ की प्रमुख मांग
संगठन ने शिक्षा निदेशक से अनुरोध किया है कि पूर्व की भांति एक नया आदेश जारी किया जाए। इसके तहत शिक्षक वर्तमान में जहां कार्यरत हैं, वहां के वर्तमान प्रधानाचार्य या जनपद के अधिकारी उपलब्ध विभागीय अभिलेखों के आधार पर ही संस्तुति प्रदान करें, ताकि शिक्षकों के प्रमोशन की प्रक्रिया बिना किसी रुकावट के पूरी हो सके।
